स्मैक पर कार्यवाही: गल्लामंडी के पास 2 लाख 25 हजार की स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी। खबर जिले के करैरा थाना क्षेत्र से आ रही है जहां पुलिस ने एक बार फिर स्मैक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 15 ग्राम स्मैक पकड़ी है। साथ ही दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। विदित हो कि करैरा पुलिस की स्मैक के खिलाप कार्यवाही लगातार जारी है।
इसी के चलते करैरा पुलिस ने पुन: कार्यवाही की हैं। थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दो बाइक सवार गल्ला मंडी के पीछे स्मैक बेच रहे हैं। सूचना के बाद मौके पर पुलिस टीम को पहुंचाया गया था। जहां पुलिस टीम ने दो संदिग्ध लोगों को पकड़कर उनकी तलाशी ली थी। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 15 ग्राम स्मैक को जब्त किया गया।
पकड़े गए आरोपियों में एक युवक ने अपना नाम विवेक यादव पुत्र पवन यादव उम्र 21 साल निवासी ग्राम कारोठा दूसरे ने अवनीश यादव पुत्र उधम सिंह यादव उम्र 19 साल निवासी कारोठा बताया था। दोनों आरोपियों के पास से 2 लाख 25 हजार रुपए की कीमत की 15 ग्राम स्मैक, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा और एक बाइक को बरामद किया है।