​कुछ ही घंटो ​में बिगड़ेगा शिवपुरी के मौसम का हाल: बिपरजॉय को लेकर RED अलर्ट जारी

शिवपुरी। कल से शिवपुरी जिले में मौसम का हाल बेहाल है। यहां रात भर से रूक रूक कर बारिश जारी है। मौसम में चक्रवाती तूफान बिफरजॉय का असर अब शिवपुरी में भी दिखाई दे रहा है। जिसके चलते अब शिवपुरी के उपर बादल लदे हुए है। और कभी भी यह बादल बरस सकते है। इसे लेकर मौसम विभाग ने शिवपुरी जिले में रेड अलर्ट जारी किया है।

बीती रात्रि में हुई तेज बारिश के चलते निचली बस्ती में रहने वाले लोग चिंचित नजर आए। इधर, रात भर बिजली गुल होने का सिलसिला चलता रहा। इसके अतिरिक्त आज सुबह बस स्टैंड पर जल भराव की स्थिति देखी गई। मंगलवार की सुबह से आसमान पर बादल छाए हुए हैं। जानकारी के अनुसार जिले भर में इसी प्रकार से मौसम बना हुआ है कुल मिलाकर बिपरजॉय का असर शिवपुरी में भी देखा जा रहा है। बिपरजॉय के कारण पिछले दो दिनों में 10 डिग्री तक पारें में गिरावट आई।

मौसम विभाग की माने तो शिवपुरी शहर में रात साढ़े ग्यारह बजे तक 42.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड दर्ज की जा चुकी थी इसके अतिरिक्त रात भार शहर में बारिश का दौर जारी रहा था। मौसम विभाग के द्वारा मंगलवार किये जारी अलर्ट में शिवपुरी को रेड जॉन में रखा है इसके चलते आज भी शिवपुरी जिले में वारिश होने की प्रबल संभावना है इसके अतिरिक्त श्योपुर, ग्वालियर, दतिया और भिंड जिले को भी रेड जॉन में रखा गया है। बता दें कि चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का पहला असर गुजरात में देखा गया था। इसके बाद राजस्थान के कई जिले इस तूफ़ान के चलते जलमग्न हो चुके है और अब मध्यप्रदेश में भी इसका असर देखा जा रहा है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *