SHIVPURI POLICE ने चलाया विशेष जागरूकता अभियान अभिमन्यु, लागों को दी समझाइस

शिवपुरी। जिले में पुलिस द्धारा विशेष जागरूकता अभियान अभिमन्यु चलाया गया। यह अभियान प्रदेशभर में चलाया जा रहा है इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी रघुवंश सिंह के निर्देशन में जिले में चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार भूरिया एवं डीएसपी महिला सेल प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन एवं महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कोमल परिहार के नेतृत्व में विशेष जागरूकता अभियान “अभिमन्यु” के तहत गांधी पार्क एवं मटका पार्क शिवपुरी मे जाकर आमजन से संपर्क कर उन्हें जाकरुक बनाने हेतु समझाइस दी।
प्रत्येक पुरुष अभिमन्यु की तरह समाज में हो रही बुराईयों जैसे लिंगभेद, अशिक्षा, भ्रूण हत्या, असंवेदनशीलता, अश्लीलता, रूढ़िवादिता, दहेजप्रथा, नशा आदि के खिलाफ आवाज उठाने हेतु लोगों को समझाइस दी गई। समाज मे महिलाओं पर होने बाले अपराधों मे चुप नहीं रहना चाहिये एवं महिलाओं पर होने बाले अपराधों के खिलाफ खुलकर सामने आना चाहिये । जिससे समाज में महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।