दो बाईकें आपस में भिडी: मां की मौत,बेटी और दामाद गंभीर

खनियांधाना। खबर जिले के खनियांधाना क्षेत्र के बामौरकलां थाना क्षेत्र के चंदेरी रोड से आ रही है। जहां बीते रोज दो बाईकोंं में आमने सामने से भिडंत हो गई। इस हादसे में 70 साल की एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटी और दामाद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार बीते रोज दामाद धुंधा जाटव अपनी पत्नि जानकी बाई और अपनी सास रनिया जाटव पत्नि गोरेलाल जाटव चंदेरी से लौट रहे थे। तभी विशुनपुरा के पास सामने से आ रही बाईक ने उनकी बाईक में टक्कर मार दी। जिससे रनिया बाई की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस हादसे में दंपत्ति जानकी बाई और धुंधा जाटव गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला​ चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *