40 साल की महिला ने दूसरी बार किया सुसाइड का प्रयास ,शक्तिमान ने भी गटक लिया जहर

पिछोर। खबर जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गाँव की है। जहाँ एक महिला और एक पुरुष ने जहर गटक कर आत्महत्या का प्रयास किया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार पहला मामला पिछोर कस्बे के वार्ड क्रमांक 9 का है। जहाँ निवासरत एक 40 साल की महिला ने अज्ञात कारणों के चलते जहर पी लिया। महिला की हालात बिगड़ती देख परिजन तत्काल उसे जिला अस्पताल लेकर पहुँचे। बताया गया है कि कमला बाई कुशवाह पति काशीराम कुशवाह ने कुछ साल पहले भी जहर पीकर सुसाइड करने का प्रयास किया था लेकिन महिला लगातार सुसाइड करने का प्रयास कर रही है इस बात पर परिजनों ने चुप्पी साध ली। परिजन कुछ भी बोलने तैयार नही है। अब पुलिस महिला के होश में आने का इंतजार कर रही है।

इसके साथ ही दूसरा मामला भी पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम पायगा का है जहां एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहर पीकर सुसाइड करने का प्रयास किया। तबीयत बिगड़ने के बाद युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि 23 साल का शक्तिमान जाटव पुत्र खलग सिंह जाटव ने अपने घर पर जहर पीकर जान देने की कोशिश की। शक्तिमान की शादी 4 साल पहले हुई थी। घर में चल रहे पारिवारिक विवाद के चलते शक्तिमान ने सुसाइड करने का प्रयास किया।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *