GANG RAPE के आरोपीयों ने SI के नाती को मारी गोली ,बहन की ननद को मारना चाहते थे आरोपी

शिवपुरी। इस बक्त की सबसे बड़ी ख़बर जिले के करैरा अनुविभाग के श्योपूरा गांव से आ रही है जहाँ तीन आरोपियों ने एक युवक को गोली मारी है। यह युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार करैरा थाना क्षेत्र के श्योपुरा गांव में दोपहर युवक अपने दीदी के घर पर था। इसी दौरान कार से आए वरुण परिहार, ऊदल यादव सहित एक अज्ञात वरुण के जीजा के घर पहुंचे थे। इसी दौरान कार से उतरकर वरुण परिहार ने घर में घुसकर युवक की बहन की ननद को गोली मारने का प्रयास किया।

बीच-बचाव में वरुण परिहार ने युवक को कट्टे से गोली मार दी। गोली उसके पैर में लगी। इसके बाद तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए। वरुण परिहार को घायल अवस्था में शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया है कि आरोपी घायल युवक की बहन की ननद के साथ बीते जनवरी 2023 में भरत तिवारी और वरुण परिहार ने गैंगरेप किया था। दोनों पर ही गैंगरेप की धाराओं में केस दर्ज किया था। बता दें कि 4 दिन पहले करैरा थाना पुलिस ने रेप से जुड़े एक आरोपी भरत तिवारी को कट्टे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन दूसरा आरोपी वरुण परिहार पुलिस की गिरफ्त से बाहर घूम रहा था।

साथी भरत के जेल जाने के बाद भड़के वरुण परिहार ने रेप का मामला दर्ज कराने वाली युवती को जान से खत्म करने की साजिश रचते हुए आज उसके घर में घुसकर गोली मारने की साजिश रखी थी लेकिन युवक ने इस साजिश को विफल कर दिया, लेकिन इस घटना में युवक गोली लगने से घायल हो गया। घायल का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।करैरा थाना प्रभारी सुरेश शर्मा का कहना है कि ग्राम श्योपुरा में युवक के पैर में गोली लगी है। बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जाएगी।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *