20 बर्षीय युवती ने लगाई फांसी : परिजनों ने लगाए गांव के युवक पर छेड़कानी के आरोप

शिवपुरी। खबर जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सिरसोद गांव से आ रही है जहां एक 20 वर्षीय युवती ने अपने घर में ही फांसी लगा ली है आज सोमवार की सुबह करीब 10 बजे फांसी लगा ली। परिजनों ने गांव के रहने वाले एक युवक पर परेशान करने के आरोप लगाए हैं। अमोला थाना पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है
जानकारी के अनुसार शब्बो खान उम्र (20) बर्ष निवासी सिरसोद गांव की मुस्लिम में आज सुबह अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान शब्बो ने घर के कमरे फांसी लगाने के लिए मिट्टी के बने चूल्हे का सहारा लेते हुए अपने दुप्पट्टे का फंदा बनाकर झूल गई। शब्बो की मां जब घर लौटी तो उसकी बेटी फांसी के फंदे लटकी हुई थी। मां ने जैसे-तैसे बेटी के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक शब्बो की मौत हो चुकी थी।
मृतक शब्बो की बहन साइना ने बताया कि उसकी बहन शब्बो को गांव का रहने वाला मोहन परिहार परेशान करता रहता था। युवक उससे शादी करने की बात करता था, जबकि शब्बो उसे पसंद नहीं करती थी। इसी के चलते मोहन कभी भी छेड़छाड़ कर देता था। सोमवार सुबह घर पर शब्बो अकेली थी इसी दौरान मोहन शराब के नशे में घर पर आ गया था, और वह बहन के साथ छेड़छाड़ करने लगा था। जब बहन ने इसका विरोध किया तो उसने घर पर पत्थर बरसा दिए। रोज-रोज की प्रताड़ना से परेशान होकर शब्बो ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मामले में अमोला थाना प्रभारी रामराजा तिवारी का कहना है युवती के शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। परिजनों के बयानों के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।