सहाब! मेरे पति ने मुझे नंगा कर पीटा, देवर ने RAPE किया,पंचायत भी बुलाई, पर न्याय नहीं मिला

शिवपुरी। खबर जिले के मायापुर थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां एक महिला ने अपने पति पर न्यूड कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पीडिता ने अपने देवर पर रेप का भी आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए एक महिला ने बताया है कि वह पीपलखेडा थाना मायापुर की निवासी है। 25 मई 2023 को रात्रि करीब 11 बजे अपने घर पर सो रही थी। तभी उसका पति आया और कहने लगा कि एक लाख अपने पिता से लेकर आओ। महिला ने जब मना किया गया तो पति द्वारा महिला को नग्न कर पीटा गया। वही उसके डेढ तोला सोने का हार, झुमकी सहित अन्य सोने चांदी का पहनने का सामान उससे छुड़ा लिया और उसे सास, ससुर जेठ, जेठानी सभी ने प्रताड़ित किया और मारपीट की इसके बाद उसने अपने भाई को फोन करके बुलाया। उसके बाद महिला अपने मायके चली गई।

महिला ने बताया कि उसके बाद भी पंच जोड़कर राजीनामा किया। लेकिन उक्त लोग नहीं मान रहे थे। महिला ने बताया कि उसके देवर ने आज से तीन-चार माह पहले उसके साथ बलात्कार किया। लेकिन इसकी शिकायत इसलिए नहीं की गई कि घर की बात है घर में ही रहे। वहीं सभी ससुरालियों द्वारा प्रताडित किया जा रहा है, और धमकी भी जा रही है। महिला ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *