दस्टोन में नाचने बुलाई बार बालाएं: मामा के बेटे ने डीजे पर डांस के दौरान हर्ष फायर झौंका ,एक महिला सहित तीन बच्चों को लगी गोली

शिवपुरी। खबर जिले के करैरा अनुविभाग के दिनारा थाना क्षेत्र के बम्हारी गांव से आ रही है। जहां गांव में जन्मदिन पर गांव के ही एक युवक ने अपनी बंदूक से हर्ष फायर झौंक दिया। जहां हर्ष फायर में 12 बोर की बंदूक की गोली से निकले छर्रे एक महिला सहित तीन बच्चों को लगे है। जिन्हें उपयार के लिए झांसी के एक प्रायवेट हॉस्पीटल में भर्ती कराया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार बम्हारी गांव के रहने वाले नारायणजू राजपूत के घर उसके बेटे आनंद राजपूत की बेटी का दस्टोन कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में बाहर से आर्केस्ट्रा पार्टी को बुलाया। इस पार्टी में बार बालाएं भी नाचने आई थी। जहां रात करीब साढ़े बारह बजे आर्केस्ट्रा सुन रहा आनंद राजपूत के मामा का लड़का कल्ला उर्फ ओमप्रकाश पुत्र विजय राम लोधी निवासी कडोरा भी जा पहुंचा।

जहां उसने अपने ही 12 बोर की बंदूक से हर्ष फायर करना शुरू कर दिया। लोगों के रोकने के बावजूद भी कल्ला नहीं माना और उसने दनादन कई फायर कर दिए। किए गए हर्ष फायर के 12 बोर की बंदूक से निकले गोली के छर्रे पास में बैठ कर आर्केस्ट्रा सुन रही शिमला राजपूत पत्नी नारायण राजपूत उम्र 36 साल निवासी लखनपुरा रक्सा को लगे इसके अतिरिक्त संस्कृति पुत्री उदय सिंह उम्र 11 वर्ष निवासी कुचलौंन, आराधना पुत्री रवि उम्र 5 साल निवासी ग्राम पगरा और आयुष लोधी पुत्र सुनील लोधी उम्र 4 साल निवासी उमरीकला को भी छर्रे लगे सभी घायलों को उपचार के लिए झांसी के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है इधर सूचना मिलते ही दिनारा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *