पैदल जा रही महिला को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर,महिला की हालत गंभीर

शिवपुरी : खबर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले महावीर ट्रांसपोर्ट के पास से आ रही है जहां सर्कुलर रोड पर एक अज्ञात बाइक चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए रोड किनारे पैदल जा रही महिला में जोरदार टक्कर मार दी जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसको स्थानीय लोगों की मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवती रजक पति चिंग्गा राम रजक उम्र 45 निवासी फतेहपुर कपड़े धोने का काम करती है आज दोपहर में है अपने घर से कपड़े धोने काम पर जा रही थी तभी महावीर ट्रांसपोर्ट के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार बाइक सवार आया और महिला में जोरदार टक्कर मार दी जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसको स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

Advertisement