चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में भिडंत,बलबा,32 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज,बलवा का VIDEO वायरल

बैराड। खबर जिले के बैराड थाना क्षेत्र के सांपरारा गांव से आ रही है। जहां चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ गया कि गांव में बलबा के हालात बन गए। दोनों पक्षों एक एक दूसरे पर जमकर लाठियां भांजी हैं। इस विबाद के चलते लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए है। जिन्हें उपचार के लिए बैराड स्वास्थ केन्द्र में भर्ती कराया गया है। इस हादसे का एक वीडियों भी शोसल मीडिया पर बायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार बैराड थाना क्षेत्र के सांपरारा गांव के रहने वाले भगवान सिंह उर्फ बंटी यादव और बृजमोहन यादव के बीच शुरू हुआ। विवाद की शुरुआत हाल ही में हुए पंचायत चुनाव से हुई थी, जहां बृज मोहन यादव सरपंची के चुनाव में खड़ा हुआ था लेकिन भगवान सिंह यादव ने बृजमोहन को वोट नहीं दिए थे।
पंचायत चुनाव के नतीजों में बृजमोहन को हार का मुंह देखना पड़ा था, तभी से बृजमोहन यादव और भगवान सिंह यादव के बीच रंजिश की शुरुआत हो गई थी। बीती शाम बुधवार को चुनावी रंजिश को लेकर पहले भगवान सिंह यादव और बृजमोहन यादव के बीच विवाद हो गया, इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर झगड़ा हुआ, जिसमें दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव किया गया और लाठियां भांजी गई।
झगड़े की सूचना डायल हंड्रेड को मिल गई थी। जिसे शांत कराने का प्रयास किया लेकिन दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठियां बरसाते रहे। डायल हंड्रेड पर तैनात स्टाफ के द्वारा बैराड़ थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों के लोगों को झगड़ने से रोका और बैराड़ थाने ले पहुंचे, जहां बैराड़ थाना पुलिस ने भगवान सिंह यादव की शिकायत पर दूसरे पक्ष के 11 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। इधर, बृजमोहन यादव की शिकायत पर भी पुलिस ने 21 लोगों के खिलाफ मारपीट सहित बलवा की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।