बरमाला के बाद बिना फेरे के दुल्हन को छोडकर भाग गया दूल्हा,पढिए आखिर क्या हुआ

पिछोर। खबर जिले के पिछोर अनुविभाग के भौंती थाना क्षेत्र के मनपुरा गांव से आ रही है। जहां बीते 21 मई को एक शादी में बरमाला के बाद दूल्हा अपनी पत्नि को छोडकर भाग गया। इस मामले की शिकातय पीडिता और उसके परिजनोें ने पुलिस थाना भौंती में की। जहां पुलिस ने आरोपी दूल्हा के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार आरोही उर्फ रचना कोली पुत्री आसाराम कोली निवासी मनपुरा की सगाई करैरा क्षेत्र के प्राणपुरा गांव के भूपेन्द्र कोली के साथ तय हुई थी। ​दोनो की शादी 21 मई को होना थी। जिसके चलते भूपेन्द्र बारात लेकर मनपुरा पहुंचे। जहां मनपुरा में डीजे के साथ वह बारात लेकर आए और उसके बाद बरमाला का कार्यक्रम हुआ। बरमाला के कार्यक्रम के बाद दूल्हा दुल्हन की मां से 10 हजार रूपए के नेग की मांग करने लगा।

जिसके चलते परिजनो ने कहा कि उनकी बात तो 3 लाख रूपए में तय हुई है। वह यह पैसे कैसे मांग सकता है। इसी बात को लेकर दुल्हा नाराज हो गया और बिना फैरों के दुल्हन को छोडकर भाग गया। इस मामले की शिकायत दुल्हन के पिता आसाराम कोली ने पुलिस थाना भौंती में की। जहां पुलिस ने आरोपी दूल्हे के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

वीडियों खबर यहां देखें

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *