सैनेटरी पैड कंपनी के बकील पहुंचे शिवपुरी,महिलाओं ने घेर लिए, हाईवोल्टेज ड्रामा

शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र से है। जहां बीते दिनों लगभग 1600 महिलाओं को सैनेट्री पेड पैक करने के नाम पर करोडों रूपए की धोखाधडी कर शहर से भागने बाले कंपनी के मालिक चंद्रशेखर वर्मा के खिलाफ भले ही कोतवाली में धोखाधडी का मामला दर्ज कर लिया हो। परंतु इस मामले में आज जैसे ही कंपनी के बकील शिवपुरी पहुंचे। महिलाओं ने बकीलों को घेर लिया।
विदित हो कि शहर के सिटी कोतवाली पुलिस ने ARTIST CSV9 कंपनी के मालिक चंद्रशेखर वर्मा पुत्र पन्नालाल वर्मा निवासी महोबा उत्तर प्रदेश के खिलाफ 420सी सहित 406,409 आईपीसी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। परंतु पुलिस ने आरोपीयो को कोतवाली में आने के बाद भी उसे जमानत पर छोड लिया था। जिसके चलते अब जैसे ही महिलाओं को पता चला कि आरोपी फरार हो गया है तो धोखाधड़ी का शिकार हुई महिलाओं में क्रोध बढ़ता ही जा रहा है।
आज महिलाओं के साथ धोखाधड़ी करने वाले कंपनी के मालिक चंद्रशेखर वर्मा के ओर से एक महिला सहित एक पुरुष शिवपुरी पहुंचे थे। जिन्होंने अपने आप को सुप्रीम कोर्ट का वकील होना बताया था। जिसकी भनक धोखाधड़ी का शिकार हुई महिलाओं लो लग गई थी। गुस्साई महिलाओं ने दिल्ली से लोगों की खींचतान कर दी। मामले की भनक लगते ही कोतवाली पुलिस ने दिल्ली से आये लोगों को महिलाओं के चंगुल से जैसे-तैसे से छुड़ाया। तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ।
बताया गया है कि दिल्ली से एक महिला और पुरुष वकील शिवपुरी पहुंचे थे। वह सीधे फतेहपुर क्षेत्र में रहने वाले ARTIST CSV9 कंपनी के अतुल नाम के एजेंट से मिलने पहुंच गए थे। इस बात की भनक जैसे ही महिलाओं को लगी तो मौके पर काफी महिलाएं एकत्रित हो गई, और दिल्ली से आए वकीलों की खींचतान कर दी।
काफी देर तक फतेहपुर क्षेत्र में बवाल मचा रहा। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, और उन्हें अपने साथ कोतवाली ले आई। जहां दिल्ली से आए वकीलों ने बताया वह इस केस की जानकारी जुटाने आए थे। यह हमारा पेशा है वहीं महिलाओं का कहना था कि वकील आरोपी को जमानत पर छुड़ा ले जाएंगे। इसके बाद हमें कुछ भी हाथ नहीं लगेगा।
धोखाधड़ी करने वाले चंद्रशेखर वर्मा के वकील के शिवपुरी पहुंचने की खबर शहर में आग की तरह फैल गई। इसके चलते धोखाधड़ी का शिकार हुई महिलाओं ने कोतवाली के सामने डेरा डाल लिया। महिलाओं का कहना था कि आरोपियों को जमानती नहीं मिलनी चाहिए। उन्हें पहले पुलिस गिरफ्तार करे और उनके पैसे दिलवाए। इस बीच कोतवाली में वकीलों और पीड़ित महिलाओं का पुलिस द्वारा आमना-सामना भी करवाया गया।
महिलाओं का पुलिस से कहना था कि वकीलों से आरोपियों का पता पूछे और उन्हें गिरफ्तार करें। घंटों चले ड्रामे के बाद कोतवाली प्रभारी अमित भदौरिया ने महिलाओं को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए आश्वस्त किया। तब कही जाकर मामला शांत हुआ। कोतवाली प्रभारी का कहना था कि पुलिस लगातार आरोपियों की तालाश में जुटी हुई है।