बाथरूम में नहाने गई 28 साल की महिला बेहोश मिली,जिला चिकित्सालय में मौत

बदरवास। खबर जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के बदरवास कस्बे के वार्ड क्रमांक 12 से आ रही है। जहां एक महिला अपने ही घर की बाथरूम में नहाते समय बेहोश हो गई। परिजन तत्काल महिला को उपचार के जिला चिकित्सालय लेकर आए। जहां महिला को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुार वर्षा केवट पत्नि लखन केवट उम्र 28 साल निवासी वार्ड क्रमांक 12 रेलवे स्टेशन के पास बदरवास आज अपने घर की बाथरूम में नहाने गई थी। तभी वह बाथरूम में ही गिर गई। बेटने के जब मां को बेहोशी की हालात में देखा तो पति को बुलाया। पति उसे लेकर जिला चिकित्सायल आया। जहां डॉक्टरों ने उसे जहर खाने से मौत होने की बात कही।
पति लखन केवट ने बताया है कि वह सुबह बिजली का मीटर लगवाने के लिए बिजली विभाग के कार्यालय गया था। उसके बाद उसे सामना खरीदने के लिए गुना जाना था। परंतु तभी बेटे का फोन आया कि मां बेहोश पडी है तो वह घर दौडकर पहुंचा। पति ने बताया कि वह और उसकी पत्नि मनिहारी का काम करते है। घर मेें सब कुछ बढिया चल रहा था। बीते तीन दिन से अज्ञात कारणों के चलते पत्नि परेशान जरूर थी। उससे कारण पूछा तो उसने कुछ कारण नहीं बताया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।