एक गाय ने तीन बछडों को जन्म:देखने बालों का लगा जमावडा ,अचरज में पड गए लोग

शिवपुरी। शिवपुरी के बदरवास में शुक्रवार शाम एक गाय ने 3 बछड़ों को जन्म दिया। जिस किसी ने यह खबर सुनी, वह हैरान रह गया। लोग गाय और बछ़डों को देखने पहुंचे। वहीं, पशु विभाग को खबर लगी तो पशु डॉक्टर भी गाय और बछड़ों को देखने पहुंचे। उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। जिसमें चारों को पूरी तरह स्वस्थ बताया गया। घटना बदरवास के रामगढ़ गांव में शुक्रवार शाम को हुई।

जानकारी के अनुसार रामगढ़ गांव के रहने वाले सील कुमार यादव पेशे से किसान है। उनके पास एक दर्जन के लगभग गाय और भैंस है। वह दूध का व्यापार करते हैं। उन्होंने बताया कि 6 साल की गाय ने शुक्रवार शाम पहले 2 बच्चों को जन्म दिया, इसके कुछ ही मिनटों के बाद एक और बच्चे को जन्म दिया। तीनों बच्चों के पैदा होने के बाद मैं अचरज में पड़ गया था। इसके बाद गांव के बुजुर्गों को मैंने इसकी सूचना दी थी। बुजुर्गों द्वारा बताए गए उपाय तत्काल मैंने किए थे। गाय और तीनों बछड़ों का पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण कराया। गाय के 3 बछड़ों को जन्म देने से मैं बहुत खुश हूं।

पशु पशुपालन विभाग के उपसंचालक डॉ. एमसी तमोरी ने बताया कि इस प्रकार की घटनाएं बहुत ही कम सामने आती है। अमूमन गाय 2 बछड़ों को जन्म दे सकती है लेकिन 3 बछड़ों को एक साथ जन्म देने वाली घटनाएं बहुत ही कम होती हैं। अगर गाय 3 बछड़ों को जन्म देती है तो उस स्थिति में तीसरे बछड़े के बचने की बहुत ही कम संभावना रहती है लेकिन रामगढ़ में जन्म देने वाली गाय सहित उसके तीनों बछड़े फिलहाल स्वस्थ हैं। किसान को गाय और उसके बछड़ों को विशेष निगरानी में रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *