गोली कांड अपडेट: एक नहीं दो लोगों को मारी है गोली,एक की मौत,दूसरा गंभीर,पुलिस दूसरे के होश में आने का इंतजार कर रही है

खनियांधाना। जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के बुधना नदी के पास एक युवक की तीन गोली मारकर हत्या के मामले में नया अपडेट आया है। इस मामले में आरोपीयों ने एक युवक को नहीं बल्कि इसके साथी को भी गोली मारी है। यह गोली साथी के कंधे में लगी है। ​उसे गंभीर हालात में मेडीकल कॉलेज रैफर ​किया गया है।

बताया गया है कि मृतक कुलदीप लोधी पुत्र रामप्रकाश लोधी उम्र 22 साल निवासी विशुनपुरा अपने साथी दीपक आदिवासी निवासी विशुनपुरा के साथ अपनी बहन के यहां खेरवाया गांव में भरने गया था। वहां से लौटते समय किसी अज्ञात आरोपीयों ने दोनों को गोली मारी है। आरोपीयों ने कुलदीप को तीन गोली मारी है। जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि उसके साथी दीपक आदिवासी को एक गोली कंधे में लगी है। इस मामले में अहम बात यह सामने आई ​है कि मृतक का किसी बुलेरो वाहन में कुछ लोगों के साथ झगड़ा हुआ है।

बताया गया है कि दीपक शराब के नशे में धुत्त है और वह कुछ भी बोल नहीं पा रहा है। जिसके चलते पुलिस ने पहले युवक को उपचार के लिए मेडीकल कॉलेज भेजा है। इस मामले में थाना प्रभारी धनेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया है कि आरोपीयों ने गोली कही और मारी है यहां तो वह लाश फैंककर गए है। पुलिस अब दूसरे साथी के हौश में आने का इंतजार कर रही है। जिसके चलते क्लीयर हो सके कि घटना कारित किसने की है और घटना के पीछे का उद्देश्य क्या है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *