शिवपुरी में भाजपा और कांग्रेस पर जमकर बरसी आप की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल

शिवपुरी। आज शिवपुरी दौरे पर आई आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष एवं सिंगरौली की महापौर रानी अग्रवाल ने भाजपा और कांग्रेस को जमकर आडे हाथों लिया। जहां उन्होंने भाजपा सहित कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। साथ ही बताया कि मध्यप्रदेश की सभी 230 सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी के जिला पदाधिकारियों ने आप की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष सहित रुचि गुप्ता, प्रदेश सचिव रोहित गुप्ता सहित अन्य प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों का स्वागत किया।

इस मौके पर प्रेस कान्फ्रेंस में आप प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। साथ ही आप की चुनावी रणनीति के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस बार होने विधानसभा चुनावों में आप पार्टी सभी 230 सीट पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं का जोड़ने का काम आप कर रही है। आगामी समय में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल का प्रदेश के अलग अलग इलाकों में दौरे होंगे। प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने कहा कि 75 सालों से देश कांग्रेस और भाजपा राज करती आ रही है। देश आज उस स्थान पर नहीं पहुच सका है जहां उसे होना चाहिए थे। जनता के पास इन दो पार्टी के अलावा विकल्प नहीं था लेकिन आज देश की जनता आम आदमी पार्टी को विकल्प के रूप में देख रही है।

आम आदमी पार्टी दिल्ली में सरकार बनाकर दिल्ली के विकास की इबारत लिख रही है। साथ ही अब पंजाब की जनता ने भी आप पार्टी को बेहतर मानते हुए विकल्प के रूप में चुना है। आज पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी की सरकार से खुश है। मध्यप्रदेश की जनता भी कांग्रेस और भाजपा की सरकार से ऊब चुके हैं। मध्यप्रदेश में पनपे भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए विश्वास मध्य प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी को विकल्प के रूप में चुनेगी। मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क एवं युवाओं को रोजगार के मुद्दे पर प्रमुखता से चुनाव लड़ेगी।

प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि गुप्ता ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार में हुए भ्रष्टाचार की मिसाल, शिवपुरी के सीवर प्रोजेक्ट और सिंध जलावर्धन योजना को देखकर लगाया जा सकता है। जबकि यहां राजा-महाराजाओं का राज है। इसके बावजूद यहां बड़ी मात्रा में भ्रष्टाचार हुआ। शिवपुरी में बिजली, पानी, सड़क और खासकर रोजगार के बड़ी परेशानी है। यही हाल मध्यप्रदेश के अक्सर जिलों में भी है। इस बार मध्य प्रदेश की जनता ने आम आदमी पार्टी के नाम का विकल्प चुनकर भ्रष्टाचारियों की सरकार को गिराने का मन बना लिया।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *