संतान सुख देने के नाम पर हकीम अनवर खान ने 20 साल की महिला के साथ किया RAPE,पति भी मानने तैयार नहीं,प्रूप करने महिला ने बनाया VIDEO

शिवपुरी। खबर जिले के भौंती थाना क्षेत्र के मनपुरा से आ रही है। जहां एक 20 साल की महिला के साथ एक हकीम ने रेप की बारदात को अंजाम दिया है। यह हकीम संतान प्राप्ति के नाम पर महिलाओं के साथ रेप की बारदात को अंजाम देता था। पुलिस ने इस आरोपी हकीम को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार भौंती क्षेत्र में एक हकीम दावा करता था कि उसके पास ऐसी दवा है, जिससे बांझ महिलाएं मां बन सकती हैं। इस मामले का खुलासा एक महिला के जरिए हुआ। बच्चे की चाहत रहने वाली एक महिला के साथ बाबा ने दुष्कर्म किया। महिला ने बाबा की करतूत उजागर करने के लिए चुपचाप से मोबाइल से वीडियो बना लिया।
दरअसल, भौंती थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता को संतान नहीं हो रही थी। विवाहिता के ससुरालियों ने मानपुरा के रहने वाले 55 साल के अनवर खान (बाबा) से संपर्क कर अपनी पीड़ा बताई। बाबा ने दावा किया था कि उसकी दी दवा के उपयोग के बाद महिला को संतान सुख मिल जाएगा। पहले दिन महिला अपने पति के साथ बाबा के घर पहुंची।
बाबा ने पति के हाथ में नारियल थमाकर कमरे से बाहर कर दिया। यहां महिला से इलाज के नाम पर दुष्कर्म किया। महिला ने पूरी बात पति को बताई, लेकिन उसने विश्वास नहीं किया। दूसरी बार जब यह हरकत हुई ताे महिला ने चुपके से वीडियो बना लिया और पति को दिखाया। वीडियो देखने के बाद परिवारवाले महिला के साथ थाने पहुंचे और अनवर खान के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।