दुखद खबर: डॉ अनिल चौधरी का निधन,दिल्ली में भर्ती थे

शिवपुरी। बड़ी ही दुखद खबर है कि शिवपुरी के मशहूर डॉ अनिल चौधरी का आज दुखद निधन हो गया है। कुछ दिन पहले उनके ब्रेन हेमरेज हुआ था जिसके चलते उन्हें शिवपुरी से दिल्ली रेफर किया था। जहां लगातार उपचार कराया परंतु उनकी हालत में कोई सुधार नही हुआ। उसके बाद वह कुछ दिन से बेंटिलेटर पर थे और आज उन्होंने दिल्ली में ही आखरी सांस ली। उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास गांधी कॉलोनी से गुरुवार सुबह 10 बजे मुक्ति धाम जायेगी।
