रणवीर सिंह यादव के बेटे विनोद को पडा दिल का दौरा,उपचार के दौरान मौत

शिवपुरी। खबर सिटी कोतवाली क्षेत्र के पुलिस लाईन शिवकॉलोनी से आ रही है। जहां आज रिटायर्ड एसआई के बेटे का हार्ड अटैक के चलते निधन हो गया। इस निधन की खबर सुनते ही शहर में शोक का माहौल निर्मित हो गया। मृतक बेटा शिवपुरी में बस का संचालन करता था।

जानकारी के अनुसार विनोद यादव पुत्र रणवीर सिंह यादव उम्र 42 साल को दो दिन पहले ​सीने में दर्द हुआ था। जिसके चलते परिजन उसे लेकर ग्वालियर पहुंचे। जहां दो दिन से वह ग्वालियर में उपचाररत था और आज उसने ग्वालियर में दिल की धडकन हमेशा के लिए थम गई।

बताया गया है कि विनोद यादव उर्फ कुक्की दादा रिटायर्ड एसआई ​रणवीर सिंह यादव का बेटा है। वह शिवपुरी में पुलिस लाईन शिवकॉलोनी में रहकर यादव बस सर्विस के नाम से बसों का संचालन करता था। उसने निधन की खबर से शहर में शोक की लहर दौड गई।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *