BREAKING NEWS: जमींनी विबाद के चलते सोनू शर्मा को गोली मारी ,हालात नाजुक

शिवपुरी। खबर जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के पतारा गांव से आ रही है। जहां जमींनी विबाद को लेकर चार आरोपीयों ने एक युवक को गोली मार दी। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार सोनू शर्मा पुत्र रामेश्वर दयाल शर्मा उम्र 35 साल निवासी धौलागढ का हिम्मतगढ के विनोद धाकड से दुकानों को लेकर विबाद चल रहा था। इस विबाद के चलते आज सोनू शर्मा अपनी बाईक से गांव धौलागढ से शिवपुरी आ रहा था। तभी पतारा के पास बेगनार कार से आए चार लोगों ने युवक को गोली मार दी है।
यह गोली सोनू के पैर में लगी है। सोनू के भाई मोनू ने बताया है कि यह चार लोग जिसमें विनोद धाकड,कुलदीप धाकड,पुष्पराज धाकड और संतोष धाकड निवासी हिम्मतगढ बेगनार कार से आए थे और उन्होंने उसके भाई को गोली मारी है।
इनका कहना है
यह मामला जमींन के विबाद से जुडा है। जिसके चलते सोनू को गोली मारी गई है। चार लोगों पर आरोप लगाया गया है। हम इस मामले में पहले इलाज करा रहे है। उसके बाद आरोपीयों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर रहे है।
सुनील सिंह राजपूत,थाना प्रभारी सुभाषपुरा
वीडियों खबर यहां देखें