स्वतंत्र शिवपुरी से बोले सांसद केपी यादव, जब पार्टी ने टिकिट दिया है,मेनडेट दिया है,रामजी बोले जहां बोलेगी वहां आ जाऊंगा

शिवपुरी। नगर पालिका परिषद शिवपुरी में गढन होने से पहले से चल रहा बबाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदार माने जा रहे सरोज रामजीलाल व्यास को पार्टी की ओर से अध्यक्ष के स्थान पर उपाध्यक्ष का मेनडेट जारी किया था। उसके बाद अध्यक्ष पद पर गायत्री शर्मा की पार्टी की और से ताजपोशी की गई थी। उसके बाद कल शिवपुरी नगर पालिका की परिषद थी। जिसमें सबसे पहले पार्षद पतियों को बाहर का रास्ता दिखाने के लिए नियम जारी किया और पार्षद पतियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया।
उसके बाद एक पत्र आया और बबाल मच गया। यह पत्र आया था सांसद कार्यालय से जहां से नगर पालिका उपाध्यक्ष के पति रामजी व्यास को नगर पालिका का प्रतिनिधि घोषित किया। बस फिर क्या था कुछ देर में एक और पत्र आया। जिसमें नगर पालिका में विधायक यशोधरा राजे सिंधिया ने अपना प्रतिनिधि भानू दुबे को घोषित किया। उसके बाद परिषद चली और खत्म भी हो गई ।परंतु यह मामला थमा नहीं शाम को ही भाजपा के पदाधिकारीयों के साथ नगर पालिका अध्यक्ष जिलाध्यक्ष राजू बाथम के यहां पहुंची और कहा कि रामजी व्यास की किस्मत अच्छी थी कि वह बच गया उसे थप्पड मारकर बाहर निकाल देती।
इतना ही नहीं नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि वह न तो पार्टी के कार्यकर्ता है और न ही पार्टी के पदाधिकारी। फिर उन्हें सांसद केपी यादव ने कैसे अपना प्रतिनिधि घोषित कर दिया। उन्हें तत्काल हटाया जाए। जब इस संबंध में स्वतंत्र शिवपुरी ने सांसद केपी यादव से बातचीत कर उनका पक्ष जाना तो उन्होंने बताया कि जहां तक मेरी नौलेज है तो उन्हें पार्टी की और से टिकिट दिया गया था और भाजपा की और से उन्हें उपाध्यक्ष का मेनडेट भी जारी हुआ था। फिर यह पार्टी के सदस्य कैसे नहीं है। फिर भी अगर ऐसा कुछ है तो मै अपने शीर्ष नेतृत्व से बात कर रहा हूं। वहां से जो भी आदेश होगा उनके हिसाब से काम करूंगा। मेरे लिए पार्टी ही सर्वोपरि है।
इसके साथ ही रामजी व्यास ने भी अपना बयान जारी किया है जिसमे उन्होंने कहा है कि कहा कि लोकतंत्र का दुर्भग्य है कि शहर के पथम नागरिक के पद पर आसीन हैं, उनका व्यवहार उचित नहीं उन्हे अपने पद की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए तानाशाही तरीके से कार्य करना उचित नहीं है। रही बात थप्पड़ मारने की तो मैं शहर भर में भ्रमण करता हूं वह जहां थप्पड मारेगी वहां आ जाउंगा।
