शराब के नशे में धुत्त युवक ने अपने ही शरीर को कई बार वार किया ,खून से लथपथ अस्पताल में भर्ती

शिवपुरी। खबर शहर के देहात थाना क्षेत्र के सतेरिया गांव से आ रही है। जहां एक युवक ने कच्ची शराब का सेवन कर नशे की हालात में अपने आप में ही ब्लेड मारना प्रारंभ कर दिया। जिसके चलते युवक गंभीर रूप से खून से लतपथ हो गया। युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां युवक का उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार मनीष जाटव उम्र 25 साल निवासी ग्राम सतेरिया ने कच्ची शराब का आदि है। आज युवक ने शराब पी और उसके बाद वह होश खो बैठा। उसके बाद युवक ने ब्लेड ल और अपने शरीर पर ही ब्लेड चलाने लगा। युवक ने अपने शरीर पर इतनी ब्लेड मारी कि युवक खून से लथपथ हो गया। उसे उसके भाई ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां युवक का उपचार जारी है।
Advertisement