घोडे हाथी और पालकी में बैठकर शहर भ्रमण करेंगे भगवान परशुराम ,3 बजे शुरू होगी भव्य शोभा यात्रा, पलक पावडें विछाकर स्वागत करेगा शहर

शिवपुरी। आज भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान ​श्री परशुराम जी की जन्मोत्सव पर पूरा शहर इनके स्वागत के लिए आतुर है। आज भगवान परशुराम जी की जन्मोत्सव पर पूरा शहर भक्ति उत्सव और समारोह पूर्वक बना रहा है। शहर में न केवल भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी वरन हाथी घोड़ा बग्गी पालकी में सवार होकर भगवान परशुराम की शोभायात्रा में शामिल होते ब्राह्मण समाज के लोग सामूहिक रूप से नजर आएंगे।

आयोजकों ने बताया कि शहर में जगह.जगह भगवान परशुराम के बैनर पोस्टर लग गए हैं। ब्राह्मण समाज की ओर से इस शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने की पुरजोर कोशिश की गई है, जिसमें युवाओं की टीम पिछले 2 साल से लगातार आयोजन को लेकर मेहनत कर रही है।गत वर्ष परशुराम भगवान की शोभायात्रा में बड़ी भीड़ उमड़ी थी और गाजे-बाजे, ढोल-ताशों के साथ आतिशी जुलूस से लेकर जगह-जगह शोभायात्रा के स्वागत सत्कार के बाद सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया था। इस बार भी भगवान परशुराम का यह चल समारोह भव्यता के साथ मनाने की सभी तैयारियां पूरी है।

चल समारोह से पूर्व परशुराम पूजा और महाआरती भी: परशुराम जयंती पर इस शोभायात्रा से पूर्व सुबह के समय क्रमश: परशुराम मंदिर बड़े हनुमान और परशुराम मंदिर फिजिकल क्षेत्र पर भगवान परशुराम की पूजा और महा आरती का आयोजन भी किया जा रहा है। तदोपरांत सभी शाम 4 बजे शोभायात्रा में शामिल होंगे।

प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान परशुराम जयंती 22 अप्रैल को भृगु भवन फिजीकल रोड पर धूम-धाम से मनाई जाएगी। जिसमें गंगा जल, दूध, दही, इत्र से भगवान का अभिषेक कर पूजा अर्चना होगी। पूजा अभिषेक का कार्य पंडित सुरेश शास्त्री वीरा और पंडित गणेश शास्त्री द्वारा संपन्न कराया जाएगा।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *