चोर की जहर पिलाकर हत्या के मामले में फरार चल रहे 2 हजार के ईनामी गब्बर सिंह को पुलिस ने दबौचा

पिछोर। खबर जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के भगवंतपुरा में 22 सितम्बर को एक चोर को जहर पिलाकर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी इस घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त आरोपी हत्या के बाद से फरार था।
जानकारी के अनुसार बृजेश केवट ने भगवंत पुरा गांव में गब्बर सिंह ठाकुर के यहां चोरी की बारदात को अंजाम दिया था। जिसमें बृजेश केवट रंगे हाथों पकडा हो गया था। जिसके चलते आरोपी हेमन्त पुत्र हरिसिंह ठाकुर उम्र 28 साल, कल्लू उर्फ सामंत ठाकुर पुत्र भूरे सिंह ठाकुर उम्र 30 साल, मोहित ठाकुर पुत्र हरि सिंह ठाकुर 27 साल निवासीगण भगवंत पुरा को गिरफ्तार कर लिया था।
जबकि हत्या के मामले में गब्बर पुत्र राय सिंह ठाकुर निवासी भगवंत पुरा थाना पिछोर घटना दिनांक से फरार था। जिस पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा 2 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया था। 17 अप्रैल को पिछोर थाना पुलिस ने गब्बर सिंह पुत्र राय सिंह ठाकुर निवास भगवंत पुरा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गब्बर सिंह गुर्जर , उप निरीक्षक बीएल दोहरे, विनोद भार्गव, हिमांशु चतुर्वेदी , हीरा सिंह , बचान सिंह तोमर , रूपेन्द्र यादव , प्रदीप कौरव की सराहनीय भूमिका रही।