दहेज के लिए 7 माह की प्रेग्नेंट को घर से निकाला,कलेक्टर से शिकायत

शिवपुरी। आज कलेक्टर के पास अपनी फरियाद लेकर आई एक प्रेग्नेंट महिला ने अपने ससुरालजनों पर दहेज प्रताणना का आरोप लगाया है। पीडिता का आरोप है कि उसके पति और ससुरालजनों ने दहेज नहीं देने पर उसे घर से निकाल दिया।
कलेक्टर से अपनी फरियाद लगाते हुए पीडिता शानिया बानों पुत्री शाकिर खान निवासी कमलागंज ने बताया है कि उसकी शादी 21 मई 2022 को शाहरूख खान पुत्र अनवर खान निवासी वीरपुर चक्क तहसील विजयपुर के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही आरोपी दहेजलोभी ससुरालजनों ने दहेज में बाईक नहीं लाने को लेकर महिला के साथ मारपीट करना प्रारंभ कर दिया।
पीडिता ने बताया है कि वह 7 माह की प्रेेग्नेंट है और दहेज लोभी ससुरालजनों ने उसे मारपीट कर घर से भगा दिया। इस मामले में कलेक्टर ने मामले को कोतवाली के लिए मार्क किया है।
Advertisement