कांग्रेस में नहीं है कोई धनी धोरी: जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने कार्यकारिणी घोषित की,प्रदेश कमेटी ने स्थगित कर दी

शिवपुरी। अभी हाल ही में शिवपुरी में कांग्रेस पार्टी ने पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा को हटाकर उसने स्थान पर जिला कांग्रेस की कमान विजय सिंह चौहान को सौंपी है। इन्हें कमान सौंपते ही अनुमान लगाया जा रहा था कि कांग्रेस के अब जिले में मिजाज बदल जाएगे। एक युवा के हाथ में कमान आने के बाद जिले में कांग्रेस पार्टी में कुछ हद तक बदलाब होगा। परंतु उनकी नियुक्ति के लड्डू भी नहीं बट पाए कि कांग्रेस उनकी नियुक्ति को लेकर दो फाड हो गई। उनकी नियुक्ति के महज कुछ घंटे बाद एक और आदेश आ गया जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा का डिमोशन कर उन्हें शहर कांग्रेस का दायित्व सौंपकर साधने का प्रयास किया।

उसके बाद कांग्रेस में वितरघात दिखाई देती रही। परंतु उसके बाद नवनियुक्ति कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने अपने लेटर पेड पर एक सूचना जारी कि जिला कांग्रेस कमेटी में पूर्व की कार्यकारिणी भंग की जाती है। आगामी कार्यकारिणी की घोषणा जल्द की जाएगी। उसके दो दिन बाद जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें अधिकतर पुराने चेहरों को ही कमान सौंपी गई। ​

जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने कल ही प्रेस बार्ता कर घोषित की थी यह कार्यकारिणी
आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने अपने जिले की टीम की घोषणा की थी। जिला कार्यकारिणी में मात्र 28 सदस्य हैं, जबकि 34 उपाध्यक्ष व 78 महासचिव शामिल हैं। इसी तरह 66 सचिव, 47 सहसचिव शामिल हैं।

इन्हे सौंपे थे दायित्व
जिला कार्यकारिणी में प्रवक्ता राजकुमार, उपाध्यक्षों में जगमोहन सेंगर व वासित अली शामिल: 34 उपाध्यक्ष शामिल हैं, जिनमें राजेश बिहारी पाठ, रामेश्वर यादव, जगमोहन सिंह सेंगर, वासित अली, नारायण लोढ़ा, रामहेत आदिवासी, शिवप्रताप सिंह कुशवाह, सफदर वेग मिर्जा, सतीश फौजी, मोहन सिंह यादव सांपरारा आदि शामिल हैं। जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी का कमाल कुशवाहा नरवर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया है।

78 महासचिव बनें हैं जिनमें आलोक शुक्ला, अब्दुल रफीक खान, बृजेश शर्मा, सिरनाम रावत, अशोक लिटोरिया, अरविंद धाकड़ दुल्हारा, साहब सिंह कुशवाह, अशोक बेडिया, जिनेश जैन, सरवन लाल धाकड़, अजय परिहार, नरेंद्र ढिगर्रा आदि शामिल हैं। 66 सचिवों में योगेश शर्मा, राकेश यादव, बृजेश द्विवेदी, सौरभ माहेश्वरी, रामवीर सिंह यादव खतौरा, राकेश शर्मा नरवर, बाईसराम धाकड़, मुन्नीराजा परमार, लाखन सिंह वैस छितरी, बॉबी राजा परिहार, एडव्होकेट पंकज आहूजा, नरेश कुशवाह आदि शामिल हैं।

47 सहसचिव लक्षेंद्र शर्मा, दिलीप सिंह यादव, सुरेंद्र कोली, नरेश योगी, सेवाराम बाथम, हाकिम सिंह रावत सीहौर, अमित धाकड़ ठर्रा, सुरेंद्र शर्मा, संतोष शर्मा, जगदीश जोधी सलैया आदि शामिल हैं। 28 कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं। प्रवक्ता राजकुमार शाक्य व कार्यालय सचिव छोटे राजा परमार को बनाया है।

उसके बाद बची कुछी कमी उसके विरोधियों ने कर दी। लगातार इन नियुक्तियों को लेकर कांग्रेस में अंदर कलह​ देखने को मिली। कल ही कांग्रेस पार्टी ने प्रेस बार्ता बुलाई इस प्रेस वार्ता विजय सिंह चौहान नदारद रहे। ​जिसे लेकर कल भी सबाल खडे हो रहे थे और आज एक पत्र जारी हुआ है। ​इसे देखकर तो कोई भी सोचने को मजबूर हो जाएगा।

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी भेपाल से जारी पत्र में राजीव सिंह उपाध्यक्ष संघठन प्रभारी ने विजय सिंह चौहान को पत्र लिखते हुए बताया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जी के निर्देशानुसार शिवपुरी जिले की जिला कांग्रेस कमेटी की अनुमोदित कार्यकारिणी की सूची को आगामी आदेश तक स्थगित किया जाता है। यह पत्र विजय सिंह चौहान के लिए लिखा गया है। साथ ही इस पत्र की एक प्रतिलिपि रश्मि पवार,जिला प्रभारी शिवपुरी को भी भेजी गई है। कुल मिलाकर कांग्रेस में अंदरूनी कल जो चल रही है वह अब खुलकर दिखाई दे रही है। इस अंदरूनी कलह के चलते शिवपुरी जिले में कांग्रेस की हालात खराब है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *