ससुराल के लिए निकले जीजा ने ट्रेन के आगे कूंदकर किया आत्महत्या का प्रयास,दोनों पैर कटकर अलग हो गए

शिवपुरी। खबर जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के मोहरा गांव से आ रही है। जहां का निवासी एक युवक चलती ट्रेन से कट गया। जिससे युवक के दोनों पैर कटकर अलग हो गए। इस मामले की सूचना पर डायल 100 मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची घायल युवक को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार युवक बदरवास थाना क्षेत्र के बामोर गांव का रहने वाला मोहर सिंह केवट पुत्र दयाराम केवट उम्र 28 साल है। आज सुबह कोलारस रेलवे स्टेशन के पास बने मोहरा अंडर ब्रिज के पास रेलवे पटरी से होकर गुजर रही ट्रेन के सामने कूद गया। इस हादसे में उसकी जान तो बच गई लेकिन दोनों पैर ट्रेन के पहिए की चपेट में आने से कट गए।

मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल मोहर सिंह को पहले कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से उसे तत्काल डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद शिवपुरी के जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भर्ती कराने के कुछ ही देर बाद डॉक्टरों ने मोहर सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए हुसैन मेडिकल कॉलेज रेफर किया। इसके बाद उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया।
युवक मोहर सिंह केवट के जीजाजी जितेंद्र केवट ने बताया कि मोहर सिंह की हालत नाजुक है। उसके 4 भाई है 2 छोटे भाई ग्वालियर में काम करते हैं। मोहर सिंह का एक भाई सालों से लापता है। पिता की मौत पहले ही हो गई थी। वह घर का मुखिया और मां का एकमात्र सहारा था। वह मजदूरी करता था। शुक्रवार सुबह वह घर से मजदूरी करने निकला था लेकिन शाम में वापस नहीं लौटा। इस बीच मोहर सिंह के जीजाजी जितेंद्र केवट अपने ससुराल आए हुए थे। उन्होंने रात में मोहर सिंह से फोन पर बात की, तब उसने बताया था कि वह डेढ़ से दो बजे के बीच घर आ जाएगा लेकिन रात में वह घर नहीं पहुंचा। आज सुबह खबर लगी कि मोहर सिंह ने जानलेवा कदम उठा लिया है।