नशे में धुत्त महिला फाॅरेस्टकर्मी के घर में जा घुसा युवक,करने लगा गंदी हरकत,टिल्लू चुराकर भागने लगा

शिवपुरी। खबर शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र के खिन्नी नाके स्थिति फाॅरेस्ट काॅलोनी से आ रही है। जहां बीती रात्रि एक युवक शराब के नशे में धुत्त होकर एक महिला फाॅरेस्ट कर्मचारी के घर में घुसकर चोरी करते हुए रंगे हाथों पकडा गया है। महिला कर्मचारी ने इस मामले की शिकायत फिजीकल थाने में की। जहां पुलिस ने युवक के खिलाफ चोरी की धाराओं में मामला दर्ज कर चोर को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार एक फाॅरेस्टकर्मी महिला ने शिकायत करते हुए बताया कि वह अपने घर में अकेली थी। तभी आरोपी शराब के नशे में धुत्त होकर महिला के घर में घुस आया। वह शराब के नशे में इतना धुत्त था कि उसे बिल्कुल होश नही था। वह महिला ने घर में रखा टिल्लू चुराकर ले जाने लगा। महिला ने आरोपी को देख लिया और उसे रोका तो वह महिला के सामने गंदे गंदे इशारे करने लगा। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।