अज्ञात कारणों के चलते महिला ने लगाई फांसी- BAIRAD NEWS

बैराड। खबर जिले के बैराड थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 7 थाने के पीछे गायत्री काॅलोनी से आ रही है। जहां एक 40 वर्षीय महिला ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर सुसाईड कर लिया। इस मामले की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को नीचे उतारकर पीएम के लिए भिजवाया।

जानकारी के अनुसार मृतिका सुनीता नामदेव पत्नि राकेश नामदेव उम्र 40 निवासी वार्ड क्रमांक 7 गायत्री काॅलोनी अपने घर पर अकेली थी। तभी अज्ञात कारणों के चलते महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Advertisement