मानसिक रूप से बीमार महिला को हबस का शिकार बनाने का प्रयास कर रहा था आरोपी,सास ने देखा तो भाग गया

शिवपुरी। खबर जिले के इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम बहादुरा में एक मानसिक रूप से कमजोर महिला के साथ गांव के एक आरोपी फूलसिंह जाटव ने उस समय गलत काम करने का प्रयास किया जब वह घर में अकेली थी और उसका बेटा व सास किसी काम से गांव में गए थे। उसी समय आरोपी उसके घर में घुस गया। बाद में जब पीडि़ता की सास घर पहुंची तो आरोपी उसे देखकर भाग गया। जिसे भागते हुए पीडि़ता के बेटे ने देखा तो उसने उसका काफी दूर तक पीछा किया। लेकिन वह उसके हाथ नहीं लगा। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 354ए 454 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है।
बहादुरा गांव में रहने वाली एक महिला मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण अपने घर पर थी। उसका बेटा बकरियां चराने गांव के जंगल में गया हुआ था। वहीं उसकी सास घर के पास किसी काम से गई हुई थी। जिससे पीडि़ता घर पर अकेली पड़ गई। जिसका फायदा गांव के फूल सिंह जाटव ने उठाया और वह मौका देखकर पीडि़ता के घर में घुस गया। जहां उसने पीडि़ता के साथ गंदी हरकते की। उसी समय पीडि़ता की सास वहां आ गई। जिसे देखकर पीडि़ता ने चीखना शुरू कर दिया।
जिससे घबराकर आरोपी वहां से भागने लगा। जिसे उसकी सास ने रोकने का प्रयास किया। लेकिन वह दौड़ लगाकर आगे निकल गया। उसी समय पीडि़ता का बेटा भी वहां आ गया। जिसने आरोपी को भागते हुए देखा तो उसने बिना किसी सोचे समझे उसका पीछा किया। लेकिन आरोपी उसके हाथ नहीं आया।