चंबल हादसे में लापता आखिरी 10 साल के मासूम की भी मिली लाश, रेस्क्यू समाप्त,गांव में लोगों नही थम रहे आंशू

शिवपुरी। जिले के तेदुआ थाना क्षेत्र के चिलावद गांव में कुशवाह समाज के एक जत्थे के चंबल नदी में डूबने के बाद से अब चंबल नदी में लाशों के निकलने का सिलसिला जारी है। जैसे जैसे समय बीतता जा रहा है चंबल से लाशें अपने आप उपर आ रही है। जिसके चलते अभी तक 6 लोगों की बॉडी को टीम ने बाहर निकाल की थी। अब आखरी लापता 10 साल के मासूम की लाश मिल गई है।

अभी तक प्रशासन की रेस्क्यू टीम ने 18 मार्च देवकीनंदन कुशवाह उम्र 55 साल और कल्लो कुशवाह उम्र 30 साल का शव बरामद कर लिया था। जिनका अंतिम संस्कार चिलावद गांव में 19 मार्च की सुबह किया गया था। इसके बाद 19 मार्च की सुबह रेस्क्यू टीम को अलोपा कुशवाह उम्र 45 साल का शव चंबल नदी से बरामद कर लिया था। जिसका अंतिम संस्कार चिलावद गांव में 19 मार्च की शाम किया गया।

कल शाम रश्मि कुशवाह उम्र 19 साल और रुकमणी कुशवाह उम्र 20 साल का शव रेस्क्यू टीम ने खोज लिया था। जिनका अंतिम संस्कार चिलावद गांव में आज सुबह किया गया है। उसके बाद आज प्रशासन को 30 साल के बृजमोहन कुशवाह का भी शव मिल गया है। जिसे रेश्क्यू कर गांव भेजा गया है। अब इस मामले में 10 साल का लवकुश कुशवाह पुत्र थान सिंह कुशवाह गायब था। जिसकी तलाश जारी थी और आज दोपहर में 10 साल के मासूम लवकुश कुशवाह पुत्र थान सिंह कुशवाह की भी लाश मिल गई है। जिसके चलते अब रेस्क्यू बंद हो गया है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *