क्षत्रिय चंदेल युवा सामाजिक संगठक ने प्रदेश उपाध्यक्ष बने कपिल चंदेल

शिवपुरी। राष्ट्रीय संयोजक हरि सिंह चन्देल राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संजय चन्देल व प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार चंदेल की अनुशंसा पर एवं प्रदेश महासचिव अशोक चंदेल,प्रदेश संयोजक धर्मेंद्र चंदेल सहित सभी पदाधिकारियों की सर्व सहमति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आर एस चन्देल द्वारा कपिल चन्देल पिता श्री मुरारी लाल चन्देल पता मोहिनी सागर कालोनी जिला शिवपुरी को क्षत्रिय चंदेल युवा सामाजिक संगठन भारत में मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया हैं।
शिवपुरी जिले के युवा जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंदेल एवं संगठन के सभी पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में समाज जनों ने प्रदेश उपाध्यक्ष बने कपिल चंदेल को बधाई और शुभकामनाएं दी।
Advertisement