राज्यमंत्री सुरेश धाकड राठखेडा की पोहरी विधानसभा में 22 दिन की रही सफल विकास यात्रा,9 करोड के विकास कार्यो का किया भूमिपूजन

पोहरी। राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ राठखेडा ने 9 करोड़ रुपये के विकास कार्यो का किया भूमिपूजन
विकास यात्रा के दौरान 3900 जनसमस्याओं का किया निराकरण किया। जिले भर में पोहरी में निर्विरोध विकास यात्रा सम्पन्न होने पर राज्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों का धन्यबाद ज्ञापित किया।

बताया गया है कि पोहरी विंधानसभा में 05 फ़रवरी से 26 फ़रवरी तक विकास यात्रा का आयोजन किया गया। जहा विकास यात्रा का शुभारंभ 05 फ़रवरी को ग्राम पंचायत सलौदा से किया जिसका समापन 26 फरवरी को ग्राम पंचायत ख़्यावदा में किया गया। जिसमें शाशन की जनहितैषी योजनाओं की जानकारी,जनसमस्याओं का निराकरण ओर विकास कार्यो की सौगात दी गई।

22 दिन की सफल विकास यात्रा के दौरानं अलग-अलग अंदाज में क्षेत्रवासियों द्वारा राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ राठखेडा का स्वागत सत्कार किया। राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ ने इस विकास यात्रा के सफल क्रियांवयन को लेकर शाशन-प्रसाशन सहित क्षेत्रवासियों का धन्यबाद ज्ञापित किया। जहा 22 दिन की विकास यात्रा के दौरानं 130 ग्राम पंचायतो सहित 2 नगर परिषदों में सभाओं का आयोजन हुआ।

राज्यमंत्री ने 9 करोड़ 11 लाख रु के विकास कार्यो का किया भूमिपूजन
पोहरी विंधानसभा में राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ राठखेडा के मुख्यआतिथ्य में गाँव-गाँव विकास यात्रा निकाली गई। जिसमें राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ राठखेडा ने शाशन की जनहितैषी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ क्षेत्रवासियों को विकास कार्यो की सौगात दी है।

जहा राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ राठखेडा ने 130 ग्राम पंचायतों में 9 करोड़ 11 लाख रुपये के विकास कार्यो का भूमिपूजन/लोकार्पण किया है। जहा क्षेत्रवासियों की मांग पर कई विकास कार्यो की सौगात आगामी दिनों में दी जाएगी। विकास यात्रा के सफल क्रियान्वयन में आमजन की सहभागिता रही है।

विकास यात्रा के दौरान राज्यमंत्री ने 3000 समस्याओं का निराकरण किया
पोहरी विंधानसभा में 22 दिनों तक निकाली गई बिकास यात्रा में आमजन द्वारा राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ को 3900 जनसमस्याओ के आबेदन प्राप्त हुए जिनमे से 3000 जनसमस्याओं का ततपरता के साथ निराकरण कर समस्याओं का समाधान कर दिया है। बही अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए सम्वन्धित अधिकारियो को निर्देशित कर दिया है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *