कार ने बाईक सबार रिटायर्ड शासकीय कर्मचारी को उडाया, उपचार के दौरान मौत

कोलारस। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के गांधी पेट्रोल पंप फोरलेन के पास जनपद पंचायत से रिटायर्ड शासकीय कर्मचारी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। घायल को उपचार के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल चौकी पुलिस ने जीरो पर मामला दर्ज कर सब पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रिटायर्ड कर्मचारी प्रह्लाद सिंह नरवरिया कोलारस कस्बे से बाइक पर सवार होकर गांधी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने के लिए निकले थे। इसी दौरान प्रह्लाद सिंह नरवरिया अवैध रूप से बनाई हुई फोरलेन हाईवे की क्रॉसिंग के जरिए पेट्रोल पंप की ओर मुड़े थे तभी सामने से आ रही एक कार MP04CZ9355 के चालक ने प्रह्लाद सिंह नरवरिया की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। कार की टक्कर से प्रह्लाद गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को उपचार के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल पहुचाया। लेकिन प्रह्लाद सिंह नरवरिया ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
मौत की क्रॉसिंग बन चुकी है, जिम्मेदार बेखबर
विदित हो कि गांधी पेट्रोल पंप के पास फोरलेन हाईवे पर दोनों सड़कों के बीच मुरम डालकर एक अवैध क्रॉसिंग का निर्माण किया गया है यह निर्माण आज का नहीं है बरसों पहले भी इस हाईवे पर बनाई गई अवैध क्रॉसिंग के चलते कई हादसे हो चुके हैं। इससे पहले इसी फोरलेन हाईवे पर बनाई गई है अवैध क्रॉसिंग का इस्तेमाल करते वक्त कोलारस कस्बे के रखने वाली रिटायर्ड आरआई मदनलाल लक्षकार की मौत हो चुकी है। पूर्व में भी इस अवैध क्रॉसिंग की कई शिकायतें दर्ज कराई गई थी परंतु जिम्मेदारों ने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई और आज फिर एक बार इस अवैध क्रॉसिंग का इस्तेमाल करते वक्त एक और रिटायर्ड कर्मचारी की मौत हो गई। बताया गया है कि फोरलेन हाइवे पर अवैध क्रॉसिंग व्यापारिक लाभ के चलते बनाई गई है।