महिला को बंधक बनाकर उसके साथ GANG RAPE ,इतना पीटा की गर्भ में पल रहा बच्चा भी गिर गया

शिवपुरी। आज कलेक्टर के पास अपनी फरियाद लेकर आई एक महिला ने गांव के ही तीन आरोपीयों पर मारपीट कर बंधक बनाकर गैंगरेप का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपीयों ने गैंगरेप के बाद उसे इतना मारा है कि उसके गर्भ में पल रहा उसका बच्चा भी गिर गया। इस मामले की शिकायत करने पीडिता पुलिस थाना पोहरी में पहुंची। वहां भी पुलिस ने महिला की फरियाद नहीं सुनी। जिसके चलते महिला ने इस मामले की शिकायत कलेक्टर से की है।

जानकारी के अनुसार बरखेडा निवासी एक 24 वर्षीय महिला ने कलेक्टर से शिकायत करते हुए बताया है कि कल सुबह लगभग 5: 30 बजे वह खुले में शौच के लिए जा रही थी। तभी गांव के आरोपी तोरन पाल,जण्डेल पाल पुत्र श्रीलाल पाल निवासी बरखेडा उसे उठाकर अपने साथ जबरन ले गए। जहां पु​रानी रंजिश के चलते दोनों आरोपीयों ने महिला की जमकर मारपीट करते हुए उसके साथ सामूहिक रेप की बारदात को अंजाम दिया है। महिला ने बताया है कि उसके बाद दोनों आरोपीयों ने उसकी फिर मारपीट की। जिसके चलते उसके गर्भ में पल रहा बच्चा भी गिर गया।

पीडिता ने बताया कि आरोपीयों ने लगभग 3 घंटे तक उसके साथ रेप किया और उसके बाद उसे छोड दिया। महिला ने बताया है कि जब वह इस मामले की शिकायत करने थाने पहुंची तो पुलिस ने भी मह​ज दोनों आरोपीयों पर 151 की कार्यवाही कर उन्हें छोड दिया। महिला ने बताया है कि पुलिस ने उनकी कोई भी बात को गंभीरता से नहीं सुना। जिसके चलते पीडिता ने दोनों आरोपीयों पर रेप की धाराओं में मामला दर्ज कराने की मांग की।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *