DJ पर गाना चलाने को लेकर विबाद,जमकर फिके पत्थर, युवक घायल, मामला युवती से छेडछाड का

करैरा। खबर जिले के करैरा अनुविभाग के दिनारा थाना क्षेत्र के दिनारा कस्बे से आ रही है। जहां बीती रात्रि डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विबाद हो गया। यह विबाद इतना बढ गया कि दोनों और से पत्थर बरसने लगे। इस घटना में एक युवक को पत्थर भी लगा है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार बीते रोज दिनारा में एक शादी थी। इस शादी में टीका के समय डीजे बज रहा था। जहां डीजे बजने के दौरान दो पक्षों में डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। यह विबाद इतना बढ गया कि दोनों पक्षों की और से जमकर पत्थर फिकने लगे। इस हादसे में सुरेश कुशवाह निवासी दिनारा को पत्थर लग गया। जिससे वह घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

बताया यह भी गया है कि इस विबाद शादी में एक लडकी को लेकर हुआ था।​ जिसके चलते दोनों पक्षों में विबाद हो गया। उसके बाद समाज के लोगों ने एकजुट होकर दोनों पक्षों को बिठाकर राजीनामा भी करा दिया।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *