24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ गायत्री धाम खतौरा पर हुआ नारी जागरण अभियान के रूप में

कोलारस। गायत्री धाम खतौरा पर 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ 11 फरवरी से 14 फरवरी के बीच संपन्न हुआ है कार्यक्रम शांतिकुंज हरिद्वार की ब्रहंवादनी महिला मंडल टोली के द्वारा संपन्न कराया गया। इसमें 1101 की मंगल कलश यात्रा सुंदर झांकी अद्भुत नृत्य, लैंहगी ,काली भस्मासुर , घोड़े ,बैंड बाजे ,डीजे एवं व्यसन मुक्त झांकी के साथ निकाली गई।

24 कुंडीय यज्ञ का के रूप में खतौरा एवं आसपास सभी गांव के परिजनों ने मिलकर 24 कुंडीय यज्ञ में भाग लिया संगीत मय प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन रखा गया जिसमें कथा के माध्यम से नारी जागरण के ऊपर विशेष शब्द नारी के लिए कहे गए जिसमें संस्कार के बारे में विशेष समझाया गया। पुन्सवन संस्कार ,नामकरण संस्कार ,अन्नप्राशन संस्कार, विद्यारंभ संस्कार, दीक्षा संस्कार आदि के बारे में बताया गया है एवं पूर्व विधायक आदरणीय स्वर्गवासी श्री राम सिंह यादव दादा जी की पुण्य स्मृति में यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तथा यह कार्यक्रम हर साल वार्षिक उत्सव एवं के रूप में मनाया जाता है।

जिससे क्षेत्र में होने वाली शारीरिक एवं मानसिक बुराइयों को परम पूज्य गुरुदेव के विचार ज्ञान के माध्यम से दूर किये जाते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित परिवार सहित पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा/ अमित यादव, गायत्री शक्तिपीठ खतौरा के कोषाध्यक्ष वृन्दावन सोनी जी, सह संयोजक प्रमोद शर्मा गुरुजी, अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रघुवंशी बीनैका, राम सिंह यादव भहादरा ,सज्जन सिंह यादव भहादरा ,पन्नालाल कुशवाहा, बाबूलाल कुशवाहा,प्रज्ञ महिला मंडल श्रीमती रानी यादव ,संस्कार प्रभारी श्रीमती उर्मिला परिहार, महिला मंडल श्रीमती जानकी परिहार ,श्रीमती ममता राठौर, श्रीमती चंदा राठौर ,श्रीमती मीना राठौर , पहलाद बैरागी, युवा संगठन अध्यक्ष राजीव राठौर गायत्री शक्तिपीठ खतौरा , एवं जिला ट्रस्ट शिवपुरी के परिजन , गायत्री शक्तिपीठ गुना , रनौद, पिछोर, कोलारस, बदरबास, खतौरा एवं क्षेत्रीय सभी जनता ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *