दीनदयाल उपाध्याय चुनाव जीतने की जगह लोगों के दिल जीतने पर जोर देते थे : अभिषेक गुप्ता

बैराड़। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर बैराड़ में जगह जगह श्रद्धासुमन अर्पित किया गया भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर सहित ग्रामीण व वूथ स्तर तक पं दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई।भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा नगर के ठाकुरबाबा मंदिर पर पं दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर पुण्यतिथि मनाई इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय का राजनीतिक दर्शन एकात्म मानववाद जैसी अवधारणा पर आधारित था।

जिससे वे जनता तक पहुंचाने में सफल रहे। चुनाव जीतने की जगह वे लोगों के दिल जीतने पर जोर देते थे, उन्होंने जातिवाद को खतम करने के प्रयास किए। उनका मानना था समाज के निर्माण से ही राष्ट्र का निर्माण हो सकता है।उपाध्याय जी भारतीय मूल्यों के आधार पर देश में एक सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक ढांचे के निर्माण के समर्थक थे। यह सोच बहुत कारगर थी जिसमें कार्यकर्ता को बहुत महत्व दिया जाता था. आज भाजपा की सफलता का यही कारण बताया जाता है जिसके पास देश में सबसे मजबूत कार्यकर्ता संगठन है। इस अवसर पर जिला महामंत्री मनीष बंसल,मंडल महामंत्री आशुतोष व्यास,उपाध्यक्ष यशवंत रावत, मोहित गुप्ता, शुभम शर्मा, अनिल कुशवाह, हिंदू अरविंद सिंह सहित मीडिया प्रभारी रविंद्र यादव आदि भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वार्ड क्रमांक 09 में बरिष्ठ भाजपा नेता ने मनाई पुण्यतिथि
बैराड़ नगर के वार्ड क्रमांक 9 में पार्षद पति व बरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष ने वार्डवासियों के साथ भाजपा के पितृपुरूष पं दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई इस अवसर श्री यादव ने पं दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला और पंडित जी के त्याग और संगठनिष्ठा को वार्डवासियों के बीच रखा। इस के साथ वार्ड क्रमांक 9 से उपाध्यक्ष सेवा यादव ने महिलाओं के साथ अपने निज निवास पं दीनदयाल उपाध्याय री पुण्यतिथि मनाई ।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *