महिला का आरोप: रास्ता रोककर छेडछाड,20 हजार रूपए भी छिना ले गए आरोपी

शिवपुरी। आज पुलिस अधीक्षक के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंची एक महिला ने गांव के आरोपीयों पर छेडछाड सहित 20 हजार रूपए छीनने का आरोप लगाया है। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल से की। जहां पुलिस अधीक्षक ने मामले में जांच के बाद कार्यवाही की बात कही।
जानकारी के अनुसार पिछोर के गूंगरी गांव की रहने बाली एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत करते हुए बताया है कि उसके पति ने एक मकान बनाने का ठेका लिया है। इस मकान पर वह पति के साथ मजदूरी पर जाती थी बीते बीते 8 फरवरी को शाम 7 बजे अपने पति के साथ मजदूरी करके लौट रही थी। तभी रास्ते में उसे आरोपी अशोक पुत्र कमल सिंह लोधी, दीपक पुत्र अमर सिंह लोधी निवासी निधानपुर थाना पिछोर मिल गए।
पीडित ने बताया है कि आरोपीयों ने रास्ता रोकर उससे कहा कि वह अब अजब सिंह के यहां मजदूरी करने नहीं जाओगे। जिसपर से महिला ने कहा कि वह मजदूरी करने तो जाएगी। इसी बात पर आरोपीयों ने उसके साथ गंदी हरकत करते हुए उसके पास रखे मजदूरी के 20 हजार रूपए भी छिना लिए। इस मामले की शिकायत पीडिता ने पुलिस थाने में की। परंतु वह कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके चलते पीडिता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।