कांग्रेस में घमासान: जिलाध्यक्ष पद की कमान विजय सिंह चौहान को देकर पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा का डिमोशन कर बना दिया नगर अध्यक्ष

शिवपुरी। आज शिवपुरी कांग्रेस में जमकर घमासान देखने को मिल रहा है। कल शिवपुरी में जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा के स्थान पर पूर्व मंत्री हनुमंत सिंह दाउ के बेटे विजय सिंह चौहान को कांग्रेस ने अपना जिलाध्यक्ष बनाया है। उनके जिलाध्यक्ष बनते ही कांग्रेस में बबाल मच गया। इसी के चलते आज एक और आदेश जारी हो गया।

जिसमें कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा को आज मोहित अग्रवाल के स्थान पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्ति किया है। अब जो व्यक्ति कांग्रेस में इतना सीनियर और बुजुर्ग है। उसका डिमोशन कर उसे शहर अध्यक्ष का पद देना समझ से परे है। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं गर्म हो गई है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *