वाह री नरक पालिका:शिवपुरी में स्वाईन फ्लू से धडाधड मर रहे है सूअर, जिम्मेदार बोले डीजल नहीं है हम कहां से फिकवाएं

शिवपुरी। जिले में सूअरों में स्वाईन फ्लू अपनी पूरी रफ्तार पर है। लगातार शहर में सैकडों की संख्या में सूअरों की मौत स्वाईन फ्लू से हो रही है। हालात यह है कि नगर पालिका क्षेत्र में कई स्थानों पर सूअर मरे पडे है। परंतु नरक पालिका की हालात यह है कि अब इन मरे हुए सूअरों पर भी यह जिम्मेदार अपनी रोटियां सेंक रहे है। अब यह इन्हें फिकवाने के नाम पर जिम्मेदारों द्धारा डीजल नहीं देने की बात कही जा रही है। अब ऐसे आफत भरे समय में जिम्मेदारों की इस तरह की जिम्मेदारी समझ से परे है।
जानकारी के अनुसार आज शहर में कई जगह सूअर मरे पडे होने की सूचना जब सफाई दरौगा को दी गई तो उन्होंने कहा कि सहाब हम सुअर उठवाने में सक्षम नही है। नगर पालिका ने उन्हें डीजल नहीं दिया है। अब हम बिना डीजल के इसे कैसे उठवाएंगे। अब समझ से परे है कि आखिर ऐसे समय में नगर पालिका के जिम्मेदारों द्धारा इस तरह की बात करना समझ से परे है। यह हालात भी उस समय है जब शिवपुरी में सूअरों की मौत के पीछे की बजह स्वाईन फ्लू है। उसके बाबजूद भी जिम्मेदारों का यह रवैया समझ से परे है।
इनका कहना है
आप जो कह रहे है वह तो सही है। परंतु अब हम क्या करें नगर पालिका हमें डीजल ही नहीं दे रही अब हम क्या करें।
राकेश गैंचर, सफाई दरोगा शिवपुरी।
हम व्यवस्था कर रहे है कि जल्द से जल्द डीजल उपलब्ध कराया जाएगा।
योगेश शर्मा,सवइंजीनियर शिवपुरी
यह बात आपने ही हमें बताई है। हम डीजल सप्लायर से बात कर रहे है। जल्द ही डीजल उपलब्ध कराते है।
केशव सिंह सगर,सीएमओं नगर पालिका शिवपुरी
ऐसा कैसे हुआ है। हम पता लगाते है। में सीएमओं से बात करता हूं अभी में बाहर हूं।
अक्षय कुमार सिंह,कलेक्टर शिवपुरी।