GANG RAPE का बदला GANG RAPE : घर पर अकेली महिला के साथ गैंगरेप, बदले में 5 लोगों ने 28 वर्षीय महिला के साथ खेत में किया GANG RAPE

बदरवास। खबर जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के काठी और गढ गांव से आ रही है। जहां दो पक्षों के बीच गैंगरेप बार देखने को मिला। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गैंगरेप की एफआईआर दर्ज कराई है। यह मामला कल से बदरवास थाने में चल रहा था। जिसका लास्ट में पटाक्षेप दोनों पक्षों की और से एफआईआर के बाद हुआ है।
जानकारी के अनुसार पहली एफआईआर एक 45 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई। जिसमें महिला ने बताया कि बीते 23 दिसम्बर को वह अपने घर पर अकेली थी। तभी आरोपी खेरू धाकड निवासी गढ और धर्मेन्द्र धाकड निवासी काठी घर में घुस आए और महिला के साथ गैंग रेप की बारदात को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने दोनोें आरोपीयो के खिलाफ गैंगरेप की धारा 376 डी और महिला ने दलित होने के चलते हरिजन एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
अब इस मामले में दूसरा पक्ष भी सामने आया जिसमें एक गढ की दलित महिला सामने आई। उसने बताया कि बीते 25 दिसम्बर को वह अपने खेत से प्याज लगाकर लौट रही थी। तभी आरोपी मनोज धाकड,मुकेश धाकड,रामकृष्ण धाकड,रघुनाथ धाकड और ठाकुरलाल धाकड ने उसे रास्ते में पकड लिया और 5 लोगों ने मिलकर उसके साथ रेप की बारदात को अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस ने पांचों आरोपीयों के खिलाफ धारा 376 डी सहित हरिजन एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
चुनावी रंजिश का है मामला
दरअसल यह मामला चुनाबी रंजिश से जुडा है। जिसके चलते गांव में पार्टी बाजी के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर रेप की एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसके चलते यह मामला कल से चल रहा था। आज इस मामले में एक पक्ष की और से रेप की एफआईआर दर्ज होने के बाद दूसरे पक्ष की महिला भी सामने आई और उसने भी इस मामले में आरोपीयों के खिलाफ गैंगरैप की एफआईआर दर्ज कराई है।