घर में अकेली सो रही ​थी मूंक बधिर महिला,आरोपी आया और RAPE का प्रयास किया, POLICE नहीं सुन रही

शिवपुरी। खबर जिले के बमौरकलां थाना क्षेत्र के डोंगा चक्क गांव से आ रही है। जहां आज एक मूंक बधिर महिला ने अपने पडौसी पर रेप के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उक्त आरोपी बीते कई दिन से उसे परेशान कर रहा है। इस मामले की​ शिकायत करने वह थाने भी पहुंची परंतु ​पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की। जिसके चलते अब वह पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने पहुंची।

जानकारी के अनुसार एक मूंक बधिर महिला उम्र 22 साल निवासी डोंगा चक्क थाना खनियांधाना ने बताया है कि आरोपी महेश यादव जो कि उसी गांव का निवासी है वह उसे लगातार कई दिन से परेशान कर रहा है। वह महिला को छत से देख देख कर गंदे गदे इशारे करता है। पीडिता ने आवेदन के माध्यम से बताया है कि बीते 20 दिसम्बर को वह अपने घर में सो रही थी। तभी आरोपी महेश यादव घर में घुस आया।

आरोपी ने महिला को पकड लिया और उसके साथ जबरन बलात्कार का प्रयास किया। महिला चिल्लाई और भागकर जान बचाई। जिसके चलते आरोपी महिला को धमकी देते हुए भाग गया। इस मामले की शिकायत करने महिला बामौरकलां थाने पहुंची। जहां पुलिस ने भी महिला की नहीं सुनी और आवेदन लेकर चलता कर दिया। जिसके चलते महिला ने अब पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *