पत्नि वियोग में युवक फांसी पर झूला: 5 माह पहले मायके गई पर बापिस नहीं लौटी पत्नि

बैराड। खबर जिले के बैराड कस्बे से आ रही है। जहां आज एक युवक ने अपनी पत्नि के वियोग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक अपनी पत्नि के ससुराल जाने से परेशान था और इसी के चलते वह डिप्रेशन में था। उसने कई बार प्रयास किया परंतु उसका कही कुछ पता नहीं चला। उसके बाद आज युवक ने अपने ही कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
जानकारी के अनुसार बैराड़ कस्बे के टपरा मोहल्ला के रहने वाले सुनील जाटव उम्र 22 साल की शादी डेढ़ वर्ष पहले हुई थी। शादी के कुछ समय तक सब कुछ ठीक था। लेकिन 1 साल बाद सुनील की पत्नी अपने मायके ज्यादा आने-जाने लगी थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। 5 महीने पहले सुनील की पत्नी ससुराल से अपने मायके चली गई थी लेकिन फिर वह वापस नहीं लौटी।
मृतक सुनील के भाई श्रीनिवास जाटव ने बताया कि 5 महीने से सुनील की पत्नी मायके में रह रही थी। इस बीच सुनील ने अपनी पत्नी को वापस लाने के कई प्रयास किए, लेकिन वह घर नहीं लौटी। सुनील की मां भी बहू को लेने उसके मायके गई थी लेकिन उन्हें भी गाली-गलौज करके भगा दिया। सुनील का घर बर्बाद करने में सुनील की पत्नी के जीजा का भी हाथ हैं। जीजा ने ही सुनील की पत्नी के कान भरे थे।
श्रीनिवास का कहना है कि बीती रात सुनील ने अपने ससुराल में फ़ोन लगाकर बात करना चाही थी तो उसकी सास ने सुनील को जलील किया और अपनी बेटी की दूसरी शादी कराने की बात कही। इसी बात को सुनील बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने घर के कमरे में फांसी लगा ली।