BREAKING NEWS : चलती बाईक पर एक बाईक सबार ने दूसरे बाईक सबार को मारी गोली ,गंभीर

शिवपुरी। खबर जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के परीच्छा गांव से आ रही है। जहां एक बाईक सबार ने दूसरे बाईक सबार में गोली मार दी।यह गोली युवक के कंधे में लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सिरसौद पर बने टोल प्लाजा की एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां युवक का उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार पोहरी विजय जाटव पुत्र बाबू जाटव ​उम्र 35 साल निवासी पोहरी अपनी बाईक से पोहरी से शिवपुरी की और आ रहा था। तभी पीछे से आ रहे एक बाई​क पर सवार कल्याण जाटव निवासी सिलपरी और उसके एक साथी ने युवक को पीछे से गोली मार दी।

यह गोली युवक के कंधे में लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया है कि यह गोली लोन की रिकवरी के चलते पुरानी रंजिश चल रही थी। इस हादसे में घायल विजय जाटव​ को उपचार के लिए टोल प्लाजा की एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *