swatantrashivpuri 15

भैंस चराने गए 40 वर्षीय व्यक्ति का कुएं में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

swatantrashivpuri 15
swatantrashivpuri 15

शिवपुरी। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के श्यामपुरा गांव में बुधवार सुबह एक खेत के कुएं में 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हलचल मच गई। मृतक की पहचान चंदौरिया गांव निवासी देशराज यादव, पुत्र प्राण सिंह यादव, के रूप में हुई है। वह मंगलवार सुबह भैंस चराने के लिए श्यामपुरा गांव के टगर क्षेत्र में गया था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा।

भैंसें लौटीं, लेकिन घर नहीं पहुंचे देशराज

जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम को देशराज की भैंसें घर लौट आई थीं, लेकिन वह उनके साथ नहीं आया। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रातभर खोजबीन करने के बावजूद देशराज का कोई सुराग नहीं मिला।

सुबह कुएं में दिखाई दिया शव

बुधवार सुबह श्यामपुरा गांव में भूरा आदिवासी के खेत स्थित कुएं में देशराज का शव पानी में तैरता हुआ मिला। इसकी सूचना परिजनों को दी गई, जिसके बाद बदरवास पुलिस को मामले से अवगत कराया गया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया है। फिलहाल देशराज की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *