swatantrashivpuri 13

24 वर्षीय युवती ने घर में फांसी लगाकर दी जान, परिजनों ने युवक पर प्रताड़ना के लगाए आरोप

swatantrashivpuri 13
swatantrashivpuri 13

शिवपुरी। जिले के देहात थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक 24 वर्षीय युवती की घर में फांसी लगाने से मौत हो गई। मृतका की पहचान निशा खान के रूप में हुई है। घटना के समय उसकी मां स्कूल गई हुई थीं। घर लौटने पर घटना की जानकारी सामने आई।

मामले में युवती के परिजनों ने कोलारस क्षेत्र के बेहटा गांव निवासी अमन जाट पर निशा को परेशान करने और प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। परिजनों के मुताबिक, निशा और अमन के बीच प्रेम संबंध थे। उनका आरोप है कि अमन की शादी होने के बाद भी वह फोन के जरिए निशा को परेशान करता था।

परिजनों ने सोमवार को दोनों के बीच हुई बातचीत को भी घटना से पहले की परिस्थितियों से जोड़कर देखा है। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस ने युवती का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। बताया गया है कि मोबाइल में युवक के साथ हुई बातचीत से संबंधित चैट मिली है। पुलिस इन डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है, ताकि मामले से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके।

मंगलवार शाम पोस्टमार्टम के बाद युवती का शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार, परिजनों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।नोट युवक पर लगाए

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *