नाबालिक किशोरी को हरियाणा के गुरुग्राम में लेजाकर किया RAPE: किशोरी दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी। मायापुर थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ रेप करने के मामले में आरोपी राकेश लोधी (22) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने विवेचना के दौरान पीड़िता को हरियाणा के गुरुग्राम स्थित सेक्टर-34 सदर बाजार क्षेत्र से सुरक्षित दस्तयाब किया।
जानकारी के अनुसार 13 मई 2026 को मायापुर थाने में नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत पर धारा 137(2) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान 8 जुलाई को पुलिस ने पीड़िता को गुरुग्राम से बरामद किया। पीड़िता के बयान के आधार पर प्रकरण में धारा 64(1) और 87 बीएनएस भी जोड़ दी गईं।
थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी राकेश पुत्र अनरथ लोधी (22), निवासी ग्राम शेरगढ़ मजरा कांकर, थाना मायापुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक अजय पटेल, प्रधान आरक्षक रघुवीर सिंह लोधा, सुरेंद्र राय, ऊधम सिंह भिलाला तथा आरक्षक चन्द्रभान सिंह, मुरारीलाल अटारिया, राजवीर सिंह पवैया एवं महिला आरक्षक अनुराधा मांझी की सराहनीय भूमिका रही।
