image 13

SHIVPURI NEWS-खोड़ बस स्टैंड पर बेकाबू रेत के ट्रैक्टर ने मचाई तबाही: 9 BIKE और जनरेटर रौंदे, 2 घायल

image 13

शिवपुरी। जिले के पिछोर अनुविभाग अंतर्गत खोड़ बस स्टैंड पर रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन रेत से ओवरलोड एक बेकाबू ट्रैक्टर ने भारी तबाही मचाई। अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़ी करीब 9 बाइकों और एक जनरेटर को बुरी तरह रौंद दिया। इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं, जबकि आरोपी चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर में क्षमता से कहीं अधिक रेत भरी हुई थी और वह काफी तेज रफ्तार में था। जैसे ही ट्रैक्टर खोड़ बस स्टैंड के पास पहुंचा, चालक उस पर से नियंत्रण खो बैठा। बेकाबू वाहन ने एक के बाद एक वहां खड़ी 9 बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया और एक जनरेटर को भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। अचानक हुई इस घटना से बस स्टैंड पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-बदल भागने लगे।

इस हादसे की चपेट में आने से दो लोग घायल हुए हैं जिनमें कुशमा पत्नी कमल सिंह गुर्जर (निवासी केनवाया) एवं इमरत पिता जसुआ रजक (60 वर्ष, निवासी गणेशखेड़ा) शामिल है। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सा अधिकारियों के अनुसार, प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति अब खतरे से बाहर है।

हादसे के तुरंत बाद, ट्रैक्टर चालक चलते वाहन से कूदकर मौके से भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *